बाँदा-डिवाइडर से टकराई बाइक मामा की मौत भांजा घायल

SHARE:

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार मामा की मौत हो गई, जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया।
कोतवाली नगर क्षेत्र के मवई गांव निवासी छिदुवा प्रजापति (50), निवासी बगेहटा (बबेरू), अपने भांजे धीरेन्द्र (25) के साथ सोमवार दोपहर बाइक से मवई से बगेहटा जा रहे थे। मवई बाईपास के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद छिदुवा प्रजापति को मृत घोषित कर दिया। वहीं धीरेन्द्र का इलाज जारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार, छिदुवा प्रजापति रविवार को वह अपने पुत्र के विवाह के लिए पचनेही गांव लड़की देखने गए थे। देर रात होने पर वह अपने भांजे के घर मवई में रुक गया। सोमवार दोपहर बगेहटा लौटते समय यह हादसा हो गया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई