बाँदा-वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

SHARE:

पिछले काफी समय से फरार चल वारंटी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया है।
थाना मटौंध पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय सिविल जज (जू०डि०) एफटीसी प्रथम, बांदा द्वारा क्रिमिनल वाद संख्या 85/2025, मु०अ०सं० 150/24, धारा 115(2)/85 बीएनएस में जारी गैर जमानती वारंट के क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सचिन पुत्र छोटेलाल अहिरवार (26 वर्ष), निवासी ग्राम भूरागढ़, थाना मटौंध, जनपद बांदा को रविवार, 27 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश कर दिया गया। पकड़ने वाली टीम में चौकी भूरागढ़ प्रभारी उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया। टीम में कांस्टेबल दिनेश यादव भी शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई