मटौंध थाना क्षेत्र की भूरागढ़ चौकी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के दौरान एक युवक को 22 क्वार्टर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब 10:55 बजे चौकी प्रभारी भूरागढ़ उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम दुरेड़ी निवासी पंचा वर्मा पुत्र स्वर्गीय कल्लू वर्मा को 22 क्वार्टर देसी शराब के साथ पकड़ लिया गया। तलाशी में शराब बरामद होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में भूरागढ़ चौकी प्रभारी अरविन्द कुमार के अलावा कांस्टेबल अनुज यादव,आरक्षी दिनेश यादव और रिजर्व कांस्टेबल सौरभ गुप्ता शामिल रहे।