बाँदा-बाढ़ की तैयारियां पूरी करने के साथ आईजीआरएस के निस्तारण में लाएं तेजी

SHARE:

बाढ़ की तैयारियां समय से पूरी करने के साथ विकास योजनाओं से सम्बंधित कार्यो को कमिश्नर ने समय से पूरा किये जाने के निर्देश दिए हैं।
चित्रकूटधाम मंडल बांदा के आयुक्त अजीत कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ से पूर्व सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं और विकास योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आयुक्त सभागार बांदा में आयोजित मंडल स्तरीय विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक में कमिश्नर अजीत कुमार ने चारों जनपदों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर,चिकित्सा, पेयजल,स्वच्छता और अन्य आवश्यक संसाधनों की अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बाढ़ के बाद संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग को विशेष सतर्कता बरतने को कहा। बैठक में बांदा के अटल आवासीय विद्यालय की व्यवस्था की सराहना करते हुए अन्य जनपदों में भी स्वच्छता,स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर शिक्षा जैसी सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए गए। जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए आयुक्त ने नियमित मॉनिटरिंग के जरिए कार्यों में तेजी लाने और हर घर तक समयबद्ध शुद्ध पेयजल पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने आईजीआरएस की रैंकिंग सुधारने तथा महोबा के चरखारी और खरेला नगर पालिका क्षेत्रों में पेयजल समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। विद्युत व्यवस्था की समीक्षा के दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति, खराब ट्रांसफार्मरों का शीघ्र प्रतिस्थापन,बिल संबंधी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण,फीडर लॉस कम करने की कार्ययोजना और जर्जर विद्युत पोल हटाने के निर्देश दिए गए। राजस्व विभाग को सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने,सीमांकन अभियान तेज करने तथा उपजिलाधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से इसकी निगरानी करने के निर्देश दिए गए। वहीं लोक निर्माण विभाग को लंबित सड़क और भवन निर्माण कार्यों में तेजी लाने,वर्षा ऋतु में सड़क मरम्मत एवं पैचिंग समय पर पूरी करने तथा निर्माण गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा गया। सेतु निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता न करने की कमिश्नर के द्वारा चेतावनी भी दी गई। स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में सभी जनपदों में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता,नियमित स्वास्थ्य शिविर, जननी सुरक्षा योजना के भुगतान तथा आशा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के समयबद्ध भुगतान के निर्देश दिए गए। साथ ही विशेष शिविर लगाकर पात्र दिव्यांगजनों को पेंशन योजना का लाभ दिलाने और पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण कार्यों को समयबद्ध पूरा करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,पीएम-कुसुम, मनरेगा, हर घर जल, ऑपरेशन कायाकल्प, आईसीडीएस एवं पोषण अभियान, विभिन्न पेंशन योजनाओं,कृषि, सिंचाई, सड़क एवं भवन निर्माण सहित अनेक विकास योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग, जिलाधिकारी महोबा गजल भारद्वाज, जिलाधिकारी हमीरपुर अभिषेक गोयल, लअपर आयुक्त (प्रशासन) अमरपाल सिंह,संयुक्त विकास आयुक्त,सभी मुख्य विकास अधिकारी, मंडल स्तरीय अधिकारी एवं संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई