बाँदा-विवेचनाओं के निस्तारण कराने के साथ पेशेवर अपराधियों पर करायें प्रभावी कार्यवाही-राजेश

SHARE:

लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के साथ पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला कर उनकी गिरफ्तारियां सुनिश्चित की जाए। मासिक समीक्षा बैठक में डीआईजी ने पुलिस कप्तानों को सावन मेला को ध्यान में रखते हुए जनपदों के क्षेत्र में पड़ने वाले मन्दिरों में काँवड़ यात्रियों के आने-जाने वाले मार्गों पर सुरक्षा के प्रबंध के निर्देश दिए हैं।
पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस.की अध्यक्षता में मंगलवार को परिक्षेत्रीय कार्यालय में अपराध एवं कानून-व्यवस्था से सम्बंधित मासिक समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में डीआईजी राजेश एस ने जनपदवार समीक्षा की। घटित घटनाओं एवं गंभीर अपराधों की विस्तृत समीक्षा तथा उनकी रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण सम्बन्धी डीआईजी ने पुलिस कप्तानों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में यक्ष ऐप के प्रभावी क्रियान्वयन,सत्यापन के उपरांत अपराध में संलिप्त व्यक्तियों,हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन, गुमशुदा व्यक्तियों की समीक्षा,बरामदगी व शेष बचे गुमसुदा व्यक्तियों की बरामदगी को लेकर पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया। साथ ही अग्नि सुरक्षा,मीडिया रिस्पॉन्स,थानों में जब्त वाहनों एवं माल के निस्तारण, जनसुनवाई, सीसीटीएनएस में 60 एवं 90 दिवस से लंबित विवेचनाओं,ई-साक्ष्य,ई-समन एवं रिकॉर्ड शाखा के कार्यों की प्रगति का भी डीआईजी ने मूल्यांकन किया।महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से मिशन शक्ति केन्द्रों की कार्यप्रणाली,महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की स्थिति तथा उनके प्रभावी निस्तारण की समीक्षा करने के साथ डीआईजी ने ऑपरेशन कन्विक्शन,एनडीपीएस एक्ट की धारा 68ई एवं 68-एफ,साइबर अपराधों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं,आई-गॉट प्रशिक्षण,जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट, Reducing Traffic Congestion (RTC),जनपदों के टॉप-10 अपराधियों तथा मफरूर/घोषित अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की भी विस्तार से समीक्षा की गई। पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस ने सभी पुलिस अधीक्षकों को अपराधों के त्वरित अनावरण,प्रभावी विवेचना,वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, महिला एवं बाल सुरक्षा,साइबर अपराधों की रोकथाम,सड़क सुरक्षा तथा जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण व आगामी सावन मेला को ध्यान में रखते हुए जनपदों के क्षेत्र में पड़ने वाले मन्दिरों में काँवड़ यात्रियों के आने-जाने वाले मार्गों पर सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल,पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरूण कुमार सिंह,पुलिस अधीक्षक हमीरपुर मृगांक शेखर पाठक,पुलिस अधीक्षक महोबा शशांक सिंह एवं सहायक पुलिस अधीक्षक बांदा/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक उपस्थित रहीं ।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई