घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े व्यक्ति को पुलिस ने अवैध बंदूक के साथ पकड़ा है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना नरैनी पुलिस द्वारा अवैध बंदूक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त के कब्जे से अवैध एक नाल की देशी बंदूक व कारतूस बरामद हुआ है। नरैनी सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि रविवार की रात नरैनी पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि कबौली गांव के नजदीक एक व्यक्ति अवैध बंदूक लिए खड़ाय है। जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। जिसे पुलिस ने अवैध बंदूक व कारतूस के साथ ताजुद्दीन पुत्र युनुस निवासी ग्राम कबौली थाना नरैनी को धर दबोचा। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कल्बे अब्बास खान,आरक्षी अजय यादव शामिल रहे।