सड़क दुर्घटना में हुई बेटे की मौत से परेशान महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जनपद के पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव निवासी सददू देवी 53 पत्नी रमेश सिंह ने सोमवार की दोपहर सल्फास की गोलिया खा ली। सल्फास खाने के बाद अचानक जब उसकी हालत बिगड़ गई। तब मामले में जानकारी परिजनों को हो सकी। आनन फानन में उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालात नाजुक देख डॉक्टरो ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे मेडिकल कालेज ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के भतीजे धीरज प्रताप ने बताया कि दो साल पहले उसका बड़ा पुत्र रमेंश बुलेरो से बारात में बबेरू गया था। वापस लौटते समय निबाईच के पास बुलेरो पेड़ से टकरा गई थी। जिस पर रमेंश की मौत हो गई थी। पुत्र की मौत होने के बाद से चाची सददू देवी मानसिंक रूप से परेशान रहती थी। जिसका उपचार भी कराया गया। लेकिन उसे आराम नहीं मिला। कहा कि इसी से परेशान होकर उसने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।