गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित चल रही महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके पति की तलाश जारी है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया है। गौरतलब हो कि दिनांक 31.05.2026 को थाना कमासिन क्षेत्र के ग्राम खमरखा निवासी संत कुमार की पुत्री खुश्बू 10 वर्ष अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी खेलने के दौरान साथ खेल रही पड़ोसी रामप्रकाश की बेटी से विवाद हो गया। इसी बीच रामप्रकाश की पत्नी रामकली आई और खुशबू को पीटने के साथ जमीन में पटक दिया। जिससे खुश्बू गम्भीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे कानपुर के लिए रिफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान खुश्बू की मौत हो गई। मृतका के दादा की तहरीर पर पुलिस ने रामकली तथा उसके पति रामप्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार चल रहे थे। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ओझा को सूचना मिली कि अभियुक्ता रामकली बाहर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने तत्काल पुलिस टीम मौके पर भेजी। पुलिस ने अभियुक्ता रामकली को धर दबोचा। वहीं मुकदमे में वाछिंत महिला के पति रामप्रकाश की तलाश जारी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह,आरक्षी रामायण सिंह,सूर्यप्रकाश सिंह,रोली रजक,संध्या सिंह शामिल रही