फतेहपुर-उम्र में बड़ी होने के कारण पति ने की पत्नी की हत्या

SHARE:

उम्र में बड़ी होने के कारण पति ने पत्नी की हत्या कर दी। हत्या करने के सास,ससुर लाश को बाइक से सर्विस लेन में फेंक आये। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर खागा कोतवाली क्षेत्र के इस्कुरी गांव के पास सर्विस लेन से 12 जून को बोरी में मिली महिला के शव के मामले का पुलिस ने 21 दिन बाद खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि महिला के उम्र में बड़ी होने पर पति ने हत्या की थी। शव को ठिकाने लगाने के लिए सास-ससुर बाइक से आए थे। पुलिस ने बताया कि प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के उभारी गांव निवासी 20 वर्षीय रंजना तिवारी 11 जून से लापता थी। बाद में उसकी पहचान हुई और सामने आया कि उसकी शादी 27 फरवरी 2025 को बारा थाना क्षेत्र के कोटवारन का पुरवा मजरा पांडर निवासी कुनाल तिवारी से हुई थी। जांच में पाया गया कि पति ने पत्नी के उम्र में बड़ी होने को लेकर विवाद के बाद पहले गला दबाकर और फिर ईंट से वार कर हत्या की। इसके बाद शव को बोरी में भरकर सास-ससुर ने बाइक से खागा क्षेत्र के इस्कुरी में सर्विस रोड किनारे फेंक दिया। कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि शव की शिनाख्त के बाद मामले की जानकारी बारा थाना पुलिस को दी गई है। इसके बाद दोनों जिलों की पुलिस के समन्वय से खुलासा हुआ है। मामले की जांच प्रयागराज पुलिस को स्थानांतरित की जाएगी। पुलिस लगातार महिला की पहचान के प्रयास में जुटी थी और आसपास के जिलों में फोटो व विवरण भेजे गए थे। जांच के दौरान पता चला कि प्रयागराज के बारा थाने में 13 जून को महिला के पिता शिवशंकर पांडेय ने दहेज प्रताड़ना और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद खागा पुलिस ने शव के कपड़े और जेवर लेकर बारा थाने में परिजन को दिखाया। यहां मैरून रंग का कढ़ाईदार सलवार-सूट, अंगूठी, बिछिया, पायल, कान के टॉप्स और फोटो देखकर परिजन ने रंजना की पहचान की। पहचान होते ही परिजन रो पड़े और पुलिस ने संयुक्त जांच में पूरे मामले का खुलासा किया।
पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार,बाकी की तलाश जारी
प्रयागराज के बारा थाना पुलिस ने दहेज मांग, दहेज प्रताड़ना, बंधक बनाने सहित विभिन्न धाराओं में पति कुनाल तिवारी,सास किरन तिवारी,ससुर सुरेंद्र तिवारी,देवर आयुष, मामा ऋषभ और मामा कन्हई मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पति कुनाल तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि मामले की जांच प्रयागराज के स्थानीय सीओ को सौंपी जाएगी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई