खदान में ट्रक चालकों को पुड़िया बनाकर गांजा बेंचने वाले सप्लायर को पुलिस ने पकड़ा है। जिसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में थाना जसपुरा पुलिस द्वारा छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर अवैध सूखे गांजे की बिक्री करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। थाना जसपुरा पुलिस ने गुरुवार की रात बरेहटा खदान से गांजा की बिक्री करते हुए जगदीश पुत्र रामकृपाल निवासी बरेहटा थाना जसपुरा को रंगे हाथों पकड़ा पकड़ा है। जिसके पास से 1 किलो 60 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक ऋषिदेव सिंह ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त जगदीश ने बताया कि वह बाहर से गांजा लेकर बरेहटा खदान में ट्रक चालको को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर उनको अधिक दामों पर बेचता था। जो यह काम वह पिछले काफी समय से कर रहा था। गिरफ्तार करने वाली टीम में आकाश चौकी प्रभारी अमारा,आरक्षी गोरख प्रसाद,दीपक यादव शामिल रहे।