बाँदा-बाजार गया मासूम हुआ गायब,पुलिस ने किया बरामद

SHARE:

बहन के साथ बाजार गया मासूम अचानक गायब हो गया। सूचना पर पुलिस ने मासूम को सकुशल बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार जसपुरा थाना क्षेत्र के
ग्राम अमारा निवासी ममता पाल का 5 साल का पुत्र आयुष बेटी केके साथ बाजार जसपुरा गया था। तभी अचानक आयुष लापता हो गया। बेटी ने मां को जानकारी दी। घरवालों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ऋषिदेव सिंह ने बरामदगी के लिए तत्काल टीम लगाई। कैमरे की मदद से पुलिस ने मासूम को सकुशल बरामद कर लिया है। बरामद करने के बाद पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद आयुष को घरवालों के सुपुर्द किया। बरामद करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक ऋषिदेव सिंह,आरक्षी मनोज पाण्डेय,विवेक यादव,आनन्द तिवारी,सपना मौर्या शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई