किशोरी को अगवा करने के बाद कैब ड्राइवर ने दुष्कर्म किया। इसके बाद से उसका कत्ल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
दिल्ली का महरौली इलाका एक दिल दहला देने वाली घटना से कांप उठा है। यहां छतरपुर एक्सटेंशनसे एक 11 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी ने बच्ची के शव को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर जंगल में फेंक दिया। इस जघन्य अपराध ने पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना दिया है। दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 6 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार 22 जून की सुबह करीब पांच बजे जब बच्ची अपने परिवार के साथ फुटपाथ पर सो रही थी, तभी आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसने बच्ची का शव फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर फेंक दिया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि महरौली इलाके में 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के आरोप में एक कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी के 6 घंटे के अंदर ही कर ली गई। ड्राइवर ने सोमवार 22 जून की सुबह 5 बजे बच्ची का अपहरण किया था, जब वह अपने परिवार के साथ फ़ुटपाथ पर सो रही थी। आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने बच्ची की लाश फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर फेंक दी थी।