बाँदा-शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर किसी को करना चाहिए योगा

SHARE:

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में बृहद योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए योगाभ्यास किया।
रविवार को पुलिस लाइन में 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे विश्व में योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें योग शिविरों के माध्यम से लोगों को योग के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इसी अवसर पर बृहद योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन मेविस टॉक सहित जनपद के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। योग शिविर में योगाचार्यों द्वारा विभिन्न प्रकार के योग एवं प्राणायाम के बारे में जानकारी दी गई तथा उनका अभ्यास भी कराया गया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक बेलास यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनपद के समस्त थानों पर भी योग शिविरों का आयोजन किया गया।जिसमें थाना प्रभारियों सहित समस्त पुलिस कर्मियों द्वारा सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया गया। सभी कर्मचारियों द्वारा शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने,तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने तथा कार्यक्षमता में वृद्धि हेतु विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया गया। इस अवसर पर सहायक एसपी मेविस टाक ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर किसी को योगा करना चाहिए।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई