बाँदा-समय से गवाही कराकर अपराधियों को दिलाई जाए सजा

SHARE:

न्यायालयों में विचाराधीन महत्वपूर्ण मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करने के साथ गवाहों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराये जाने के डीएम ने निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने अभियोजन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के लिए निर्देशित किया है।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न
जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में अपराध नियंत्रण,न्यायालयों में लंबित महत्वपूर्ण वादों की स्थिति,अभियोजन की प्रगति,दोषसिद्धि दर तथा कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में शांति,सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस एवं अभियोजन विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने गंभीर अपराधों, महिला एवं बाल अपराध,संगठित अपराध तथा जनहित से जुड़े संवेदनशील मामलों में प्रभावी पैरवी कर दोषियों को शीघ्र दंडित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने न्यायालयों में विचाराधीन महत्वपूर्ण मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करने, गवाहों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा अभियोजन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। साथ ही अभियोजन अधिकारियों एवं विवेचकों को समन्वय स्थापित कर गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं सशक्त साक्ष्य प्रस्तुत करने पर विशेष जोर दिया। कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी अमित आसेरी ने जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति, अपराध नियंत्रण की कार्यवाही तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर सतत निगरानी रखी जाए तथा जनसुरक्षा से संबंधित मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सभी संबंधित अधिकारी जनशिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखें। बैठक में पुलिस विभाग,अभियोजन विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को पूर्ण जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment