बाँदा-ई-चालान की एपीके फाइल भेजकर जालसाजों ने खाते से पार की डेढ़ लाख की रकम

SHARE:

ई-चालान के नाम पर APK फ़ाइल डाउनलोड कराकर जालसाजों ने तय व्यक्तियों के खाते से लाखों की ठगी कर ली। शिकायत पर पुलिस ने ठगी के शिकार हुए पीड़ितो के खातों में डेढ़ लाख रुपए सकुशल वापस कराये गए।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम मेविस टॉक के नेतृत्व में साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा टीम द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए ई-चालान के नाम पर APK (Android Package Kit) फ़ाइल डाउनलोड कराकर ठगी के शिकार हुए 03 पीड़ितों के खाते में कुल 1,50 836/ रुपए सफलतापूर्वक वापस कराई गई। सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि साइबर अपराधियों द्वारा मोबाइल फोन पर कॉल,SMS, WhatsApp संदेश अथवा अन्य सोशल मीडिया माध्यमों के जरिए वाहन स्वामियों/चालकों से संपर्क कर उन्हें बताया जाता है कि उनके वाहन का ई-चालान लंबित है। साथ ही जुर्माना जमा न करने पर वाहन जब्त किए जाने अथवा अन्य कानूनी कार्यवाही किए जाने का भय दिखाया जाता है। इसके बाद ई-चालान देखने अथवा उसका भुगतान करने के लिए एक APK लिंक भेजकर APK फ़ाइल डाउनलोड करने हेतु प्रेरित किया जाता है। APK फ़ाइल डाउनलोड होते ही साइबर अपराधी पीड़ित के मोबाइल फोन का नियंत्रण प्राप्त कर लेते हैं। तथा बैंक खाते,UPI,नेट बैंकिंग,OTP एवं अन्य गोपनीय जानकारियों तक पहुंच बनाकर खातों से धनराशि निकाल लेते है। इसी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार हुए थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मनोज कुमार पुत्र चन्द्रभान,रिषभ कुमार पुत्र राकेश कुमार व मो0 इबरार द्वारा धोखाधड़ी से सम्बंधित शिकायत दर्ज कराई गई थी। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम को प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए थे। उक्त निर्देशों के क्रम में साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा की टीम द्वारा प्राप्त सभी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंकिंग संस्थाओं,वित्तीय पोर्टलों एवं अन्य तकनीकी माध्यमों व विभागों से समन्वय एवं प्रभावी पत्राचार के माध्यम से साइबर ठगी में फंसी धनराशि को होल्ड/फ्रीज कराते हुए कुल 1,50,836 की धनराशि तीनों पीड़ितों के खातों में सफलतापूर्वक वापस कराई गई। सभी आवेदकों/पीड़ितों ने धनराशि वापस पाने पर पुलिस टीम का आभार जताया। प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम पुलिस थाना सुखराम सिंह,उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह,आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार,हिमांशु वर्मा,ललित कुमार,ज्योति उपाध्याय आदि शामिल रहे।
पुलिस ने की अपील
पुलिस द्वारा आमजन से की गई है कि किसी भी अज्ञात लिंक,कॉल,मैसेज अथवा ऑनलाइन निवेश संबंधी प्रलोभन अथवा डर एवं भय उत्पन्न करने वाले संदेशों/कॉलों के प्रभाव में न आएं। किसी भी भ्रामक अथवा भय उत्पन्न करने वाले संदेशो पर प्रतिक्रिया देने से पूर्व सत्यापन अवश्य करें। तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा निकटतम साइबर थाना/पुलिस कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment