भीषण आगजनी में पुलिस चौकी समेत कई दुकाने जलकर नष्ट हो गई है। वहीं आग बुझाने के दौरान एक दमकल कर्मी भी घायल हो गया है।
मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के
बंगरा चौराहे पर मिठाई की दुकान में बृहस्पतिवार तड़के सुबह तीन बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। दुकान के अंदर रखा सिलिंडर भी आग लगने से ब्लास्ट हो गया। आगजनी में बंगरा पुलिस चौकी समेत आसपास की कई दुकानें चपेट में आ गई। मिठाई की दुकान में रखे सिलिंडर आग की चपेट में आ गए और एक के बाद एक कई धमाके हुए। जिससे स्थानीय लोग सहम गए। जानकारी मिलते ही पहुंची फायर बिग्रेड टीम आग बुझाने में जुट गई है। बताया जा रहा है इस दौरान एक दमकल कर्मी भी घायल हो गया। दमकल की छह गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रही तब जाकर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। आगजनी में पुलिस चौकी में रखे वाहन व पास के एक गोदाम में रखे दो पहिया इलेक्ट्रिक वाहन समेत अन्य दुकानों के सामान जलकर नष्ट हो गए। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।