ऑपरेशन ईगल के तहत एक बार फिर पुलिस ने मादक तस्करों पर बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस की संयुक्त टीम ने 65 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह के नेतृत्व में थाना चिल्ला और एएनटीएफ झांसी एंव कानपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अंतरजनपदीय अवैध गांजा तस्करों को ग्राम अतरहट के पास से पकड़ा है। सीओ सदर सौरभ सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात थाना चिल्ला और एएनटीएफ झांसी की संयुक्त पुलिस टीम पुलिस गश्त व संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम अतरहट के पास से अंकित उर्फ कल्लू पुत्र बृजराज निवासी अतरहट थाना चिल्ला,सौरभ उर्फ बिल्लू पुत्र विजयराज निवासी अतरहट थाना चिल्ला,संजय उर्फ बउवा पुत्र जगदीश निवासी खप्टिहाकला थाना पैलानी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 65 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है।सीओ सदर सौरभ सिंह ने बताया कि इस सम्बन्ध में गहनता से जांच की जा रही है कि अभियुक्तों के द्वारा अवैध गांजे के कहां से और किसके माध्यम से गांजे की खरीद/बिक्री की जा रही थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में चन्दन पाण्डेय प्रभारी एएनटीएफ झांसी,अर्पित पाण्डेय थानाध्यक्ष चिल्ला,अंश त्यागी चौकी प्रभारी पपरेंदा,उप निरीक्षक संतोष कुमार थाना चिल्ला,रामलाल वर्मा थाना चिल्ला,मनीष कुमार एएनटीएफ झांसी,आरक्षी कौशल कुमार यादव,सचिन कुमार,गजेन्द्र सिंह,श्याम सुन्दर शामिल रहे।