लग्जरी गाड़ियों में घूम कर डीजल चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। जिनके पास से दो गाड़ियां तथा चोरी का डीजल के अलावा तमंचा सहित अन्य सामग्री बरामद हुई है।
सीओ सदर सौरभ सिंह ने बताया कि शनिवार की रात थाना तिंदवारी पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि दो संदिग्ध व्यक्ति अलग-अलग चारपहिया वाहनों से बांदा की तरफ जा रहे है। जो एकांत में खड़े ट्रको आदि से डीजल चोरी करते है। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरु की गई। इसी दौरान दो चारपहिया वाहन पुलिस की चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। जिसे पुलिस द्वारा घेराबन्दी करते हुए मुंगुस नहर पुलिस के पास पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपना नाम सौरभ कुमार पुत्र देवराज निवासी रामपुर कुर्मी थाना चांदपुर जनपद फतेहपुर,राजेश पुत्र प्रहलाद निवासी ह्रदयखेड़ा थाना नरवल जनपद कानपुर नगर बताया। गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी के अन्दर से 06 प्लास्टिक जेरिकेन(पिपिया) में भरी करीब 200 डीजल,02 खाली जेरिकेन (पिपिया), हरे रंग की पाइप व गाड़ियों के नम्बर प्लेट आदि सहित नकद रुपए बरामद हुए। अभियुक्त राजेश पुत्र प्रहलाद की तलाशी के दौरान एक अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह दोनों अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बांदा व आस-पास जनपदों में घूम-घूमकर एकांत में खड़े ट्रकों आदि से डीजल चोरी करते है और फिर उसे दूसरे ट्रकों के चालको बातचीत कर उनको सस्ते दामों पर बेच देते है। कुछ डीजल को वह लोग घर में ले जाकर भी बेचते है। तलाशी के दौरान जो रुपए बरामद हुए है। वह भी डीजल चोरी की बिक्री के है। साथ ही बताया कि वह सभी इसी चारपहिया वाहनों पर नम्बर प्लेट बदलकर रात में एकांत में खड़े ट्रको आदि से डीजल चोरी करते है जिससे की सीसीटीवी कैमरों से बचे रहे। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना तिंदवारी में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा इस सम्बन्ध में गनहता से जांच की जा रही है कि इनके गिरोह में और कितने लोग शामिल है। तथा इनके द्वारा और किन-किन जनपदों/स्थानों पर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। सीओ सदर ने बताया कि अभियुक्तों के विरुद्ध कई मुकदमा पहले से भी दर्ज हैं। संदीप कुमार सिंह थानाध्यक्ष तिंदवारी,सृष्टि नगाईच चौकी प्रभारी कुरसेजा,उप निरीक्षक सुभाष चन्द्र वर्मा,फूलचन्द्र,धर्म सिंह,आरक्षी योगेन्द्र सिंह,शमशेर बहादुर,ज्योति शुक्ला,महेन्द्र प्रताप,शिवजीत सिंह,शैलेश यादव शामिल रहे।