बाँदा-गैंगरेप पीड़िता के आत्महत्या करने के मामले में थानाध्यक्ष तथा हलका इंचार्ज सस्पेंड

SHARE:

गैंग रेप की पीड़िता के द्वारा आत्महत्या करने के मामले में दोषी पाए जाने पर डीआईजी ने थानाध्यक्ष तथा हलका इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है।
गौतललब हो कि चित्रकूट जनपद के थाना पहाड़ी क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 04.03.2026 की शाम हुए सामुहिक दुष्कर्म की घटना से आहत एक नाबालिक लड़की ने दिनांक 14.04.2026 को घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके क्रम में तत्कालीन थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह एवं हल्का इंचार्ज उप निरीक्षक राजेश कुमार को घटना के बाद चित्रकूट एसपी अरुण कुमार सिंह ने लाइन हाजिर कर दिया था। वही मामले की जांच पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम राजेश एस ने अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज को सौंपी थी। जिसके सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा के जाँच उपरान्त प्रथम दृष्टया तत्कालीन थानाध्यक्ष पहाड़ी प्रवीण कुमार सिंह एवं तत्कालीन हल्का इंचार्ज उप निरीक्षक राजेश कुमार दोनों दोषी पाये गए। रिपोर्ट के आधार पर डीआईजी ने थानाध्यक्ष तथा हलका इंचार्ज को तत्काल प्रभाव में सस्पेंड कर दिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment