बांदा-फांसी लगाकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने दी जान

SHARE:

फोन पर पत्नी से हुई कहा सुनी के बाद संविदा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
कालिंजर थाना क्षेत्र के किन्हौली गांव निवासी शिवनारायन 65 पुत्र रामप्यारे सेतू निर्माण निगम विभाग में चालक पद पर कार्यरत था। कई साल पहले रिटायर्ड हो गया था। उसी कार्यालय में संबिदा पर चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पद पर काम करता था। शिवनारायण कोतवाली नगर क्षेत्र के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में रहता था। गुरूवार को शिवनारायन का पत्नी राजकुमारी के पास फोन आया था। फोन पर उसने बताया था कि उसकी तबियत खराब है। तो वह बांदा आने के लिए तैयार थी। कुछ देर बाद उसने दोबारा फोन करके कहा कि अब तबियत ठीक है इसलिए अब वह नहीं आएगी। फोन पर ही किसी बात को लेकर पति पत्नी में नोक झोक हो गई। इसी बात से नाराज होकर उसने फोन काट दिया। नाराज होकर उसने कार्यालय में बने कमरे पर चादर से पंखा के हुक पर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह कर्मचारियो ने शव लटका देखा तब उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई