हमीरपुर-आंधी-तूफान के दौरान पुल गिरा,6 की हुई दर्दनाक मौत

SHARE:

आंधी तूफान के दौरान बेतवा नदी का निर्माणाधीन पुल ढह गया। जिससे 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर तत्काल अधिकारी पहुंचे। वहीं राहत बचाव का कार्य जारी है।
हमीरपुर जिले में गुरुवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश के बीच बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह गया। हादसे में मलबे के नीचे दबकर छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, थाना ललपुरा क्षेत्र के मोराकंदर परसानी और थाना कुरारा क्षेत्र के नैथी गांव को जोड़ने के लिए बेतवा नदी पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। गुरुवार रात करीब तीन बजे तेज आंधी और बारिश के दौरान निर्माणाधीन पुल का स्लैब भरभराकर गिर गया। उस समय कई मजदूर स्लैब के नीचे और आसपास विश्राम कर रहे थे। अचानक हुए हादसे में मजदूर मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसडीआरएफ की टीम ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छह मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं, कुछ मजदूरों के अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। तीन मजदूर पुल के पिलर पर फंसे बताए गए, जिन्हें सुरक्षित निकालने के प्रयास किए गए। हादसे के मृतकों की पहचान बांदा जनपद के चिल्ला निवासी लोकेंद्र निषाद (22), कुलदीप निषाद (19), भूरागढ़ निवासी सावंत यादव (28), सभाजीत (30), हमीरपुर के स्वासा खुर्द निवासी पुष्पेंद्र सिंह चौहान (34) तथा अचपुरा निवासी राजेश पाल (42) के रूप में हुई है। हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख जताया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment