बाँदा-जनगणना अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर शिक्षक को किया गया सम्मानित

SHARE:

मकान सूचीकरण कार्य को सबसे पहले पूर्ण कर जनगणना अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर अधिकारियों के द्वारा शिक्षक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी अमित आसेरी के निर्देशन एवं सतत मॉनिटरिंग में संचालित जनगणना-2027 अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद, बाँदा द्वारा सहायक अध्यापक प्रशान्त त्रिपाठी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सहायक अध्यापक प्रशान्त त्रिपाठी ने जनगणना-2027 के अंतर्गत अपने आवंटित HLB 0055 में मकान सूचीकरण कार्य को सबसे पहले पूर्ण कर उल्लेखनीय कार्य किया। नगर पालिका परिषद, बाँदा (चार्ज) की कुल 258 HLB में उनकी HLB 0055 सबसे पहले पूर्ण होने पर उन्हें सम्मानित किया गया।
जनगणना अभियान में बाँदा जनपद ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रशासन द्वारा ग्राम स्तर से लेकर नगर क्षेत्रों तक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने घर-घर जाकर लोगों को स्वगणना के प्रति जागरूक किया तथा ऑनलाइन माध्यम से स्वयं एवं अपने परिवार की गणना करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने अमित आसेरी ने कहा कि यह उपलब्धि जनपद के जागरूक नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं सभी विभागों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बाँदा ने टीमवर्क,पारदर्शिता एवं जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर चार्ज अधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद, बाँदा, चेयरमैन प्रतिनिधि अंकित गुप्ता बासू,सहायक चार्ज अधिकारी एवं राजस्व निरीक्षक नगर पालिका परिषद, बाँदा रामजस सिंह सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारी श्रीचन्द एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment