चोरी के माल के साथ जीआरपी पुलिस ने कानपुर की एक युवती को पकड़ा है। जिसके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग झांसी विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में ट्रेन/प्लेटफार्म पर चोरी/लूट/जहरखुरानी की घटनाओ पर अंकुश लगाये जाने को लेकर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जीआरपी थाना प्रभारी शेरे आलम थाना जीआरपी के नेतृत्व में विगत कई दिनों से चोरी की घटना को अंजाम दे रही शातिर महिला को पकड़ा है। जीआरपी थानाध्यक्ष शेरेआलम ने बताया कि रविवार को जीआईसी ग्राउण्ड के पास बने बीएसए कार्यालय के पास से वन्दना पुत्री छोटेलाल निवासिनी दालमण्डी थाना मुट्ठीगंज जिला प्रयागराज को पकड़ा गया है। अभियुक्ता वन्दना के कब्जे से चोरी के 01 अदद पैडंल पीली धातु का व 02 जोडी बिछिया सफेद धातु का बरामद हुये है। बताया कि अभियुक्त वन्दना शातिर किस्म की अपराधी है। जो ट्रेनों में से यात्रियो के मोबाइल फोन, कीमती सामान आदि चोरी की घटनाओं को अंजाम देती थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में जीआरपी थानाध्यक्ष शेरे आलम,उप निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह,आरक्षी प्रारूप कुमार,अंकित कुमार,रिया शामिल रही।