बाँदा-गांजा के साथ पकड़े गए दो तस्कर,ट्राली बैग से बरामद हुआ कीमती गांजा

SHARE:

जीआरपी पुलिस ने गांजा के साथ दो तस्करो को पकड़ा है। जिनके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है।
गांजा तस्करों पर एसपी विपुल त्यागी द्वारा चलाये जा रहे निर्देशो के क्रम में जीआरपी थानाध्यक्ष शेरेआलम ने टीम के साथ गांजा के साथ प्रियम कुमार पुत्र राकेश निवासी दर्शन पुरवा थाना फजलगंज जनपद कानपुर नगर,विनय मिश्रा पुत्र कमलेश मिश्रा निवासी भेलसा थाना साढ जिला कानपुर ने रेलवे स्टेशन के माल गोदाम के पीछे मंडल सहायक अभियन्ता कार्यालय के पास से किया है। अभियुक्तों के कब्जे से ट्राली बैग में से 07.550 किलो गांजा बरामद हुआ है। गांजा की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 375000( तीन लाख पचहत्तर हजार रुपये ) आंकी जा रही है। जीआरपी थानाध्यक्ष शेरेआलम खां ने बताया कि अभियुक्तगण शातिर किस्म के अवैध मादक पदार्थों/गांजा के तस्कर है, जो रायपुर से उक्त गांजा खरीद कर ट्रेनो से यात्रा करके लाते है और फिर उन्हे फुटकर जनपद बाँदा व कानपुर में बेचते है।गिरफ्तार करने वाली टीम में जीआरपी थानाध्यक्ष शेरे आलम,आरक्षी प्रारूप कुमार,अंकित कुमार,एएसआई आरपीएफ विनय कुमार आरपीएफ,आरक्षी तेज सिंह शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment