बाँदा-जनपद में नहीं होना चाहिए पानी का संकट,खराब हैंडपंप करायें जाएं ठीक

SHARE:

हीट वेव से बचाव से सम्बंधित व्यवस्थाओं की समीक्षाकरते हुए डीएम ने पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए हैं। उन्होंने के कहा किसी भी हालत में पानी का संकट नहीं होना चाहिए।
भीषण गर्मी एवं हीट वेव से आमजन एवं पशुओं को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में संचालित राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में आवश्यकतानुसार कूलिंग सेंटर स्थापित किए जाएं। तथा पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में पानी के टैंकरों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि खराब पड़े हैंडपंपों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल ठीक कराया जाए। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या उत्पन्न न होने पाए। बैठक में जिलाधिकारी ने गौशालाओं की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी गौशालाओं में पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल, छायादार व्यवस्था एवं हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। डीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि पानी के अभाव में किसी भी पशु की मृत्यु न होने पाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। नगर निकायों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ एवं वाटर कूलर स्थापित कराने के निर्देश दिए। जिससे आमजन को भीषण गर्मी में राहत मिल सके। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में स्थित तालाबों की सूची दूरी (Distance) सहित शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। ताकि जल संरक्षण एवं आपातकालीन उपयोग की दृष्टि से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हीट वेव से बचाव हेतु शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा जनजागरूकता अभियान भी संचालित किए जाएं। जिससे आमजन गर्मी एवं लू से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक हो सकें।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment