रेलवे पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। यात्रियों को सचेत किया कि यात्रा के दौरान अंजान,अपरिचित व्यक्तियों से दोस्ती न करें और न ही उनके द्वारा दिए गए खान-पान सामग्री को ग्रहण करें।
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त झांसी जितेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन पर आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी ने हमराह स्टाफ के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यात्रियों को जहर खुरानी व यात्री सामान चोरी के संबन्ध में जागरूक किया गया।जिसके तहत रेलवे स्टेशन बाँदा प्लेटफार्म पर यात्रियों को जागरूक करते हुए भली-भांति समझाया गया कि यात्रा के दौरान अंजान,अपरिचित व्यक्तियों से दोस्ती न करें और न ही उनके द्वारा दिए गए खान-पान सामग्री को ग्रहण करें। किसी प्रकार की समस्या होने पर केंद्रीय हेल्पलाइन 139 पर सम्पर्क करे या फिर स्थानीय रेलवे पुलिस को सूचित करें।