बाँदा-गांजा के साथ पकड़ा गया अंतर्जनपदीय तस्कर

SHARE:

गांजा के साथ पुलिस ने अंतर्जनपदीय तस्कर को पकड़ा है। जिसके कब्जे से 3 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में बुधवार की देर रात थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा जमुआ रोड पर गश्त एवं चेकिंग के दौरान राजेश पुत्र रामानुज निवासी ग्राम पुरवा तरौहां थाना कर्वी जनपद चित्रकूट को अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 03 किलो 130 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। सीओ सदर सौरभ सिंह ने बताया कि अभियुक्त के गांजा लेकर आने के सूचना मिली। सूचना पर सक्रियता से उसे दबोच लिया है। बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध चोरी,डकैती,हत्या का प्रयास व धोखाधड़ी आदि सहित आधा दर्जन से अधिक मामलें दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष तिन्दवारी संदीप कुमार पटेल,उप निरीक्षक गजेन्द्र सिंह,रमेश कुमार,आरक्षी अमन मिश्रा,सुदेश कुमार यादव,शाह हुसैन शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई