बाँदा-सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल की हुई मौत

SHARE:

सड़क दुर्घटना में हेड कांस्टेबल की मौत हो गई।सिपाही की मौत पर पुलिस लाइन में शोक सभा में का आयोजन किया गया। पार्थिव शरीर को कंधा देते हुए अधिकारियों ने रीत चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही परिजनों को ढ़ांढस बंधाते हुए हर सम्भव मदद का भरोसा दिया है।
जानकारी के अनुसार मुख्य आरक्षी भास्कर दुवेदी सोमवार को बाइक से पुलिस लाइन ड्यूटी जा रहे थे। तभी रास्ते मे वह हादसे का शिकार हो गए। आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरक्षी की मौत पर
मंगलवार को पुलिस लाइन में मृत पुलिसकर्मी को शोक परेड में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक सलामी दी गई। गौरतलब हो कि पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी भास्कर द्विवेदी निवासी निरिया थाना करछना जनपद प्रयागराज के रहने वाले थे। विगत 01.11.1986 को आरक्षी के पद पर उ0प्र0 पुलिस में भर्ती हुए थे। सिपाही की मौत पर पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम बांदा राजेश एस व पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल,एससपी शिवराज,सहायक एसपी मेविस टॉक,सीओ सदर सौरभ सिंह सहित समस्त पुलिस परिवार द्वारा रीत व पुष्प चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।अधिकारियों के द्वारा मृत पुलिसकर्मी के परिजनों को दुःख की घड़ी में ढ़ांढ़स बंधाते हुए सात्वना दी गई। उन्होने मृतक के परिवार को हर सम्भव मदद् का आश्वासन दिया तथा अश्वस्त किया की दुःख की इस घड़ी में पूरा पुलिस परिवार उनके साथ है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई