भैस के खो जाने से परेशान महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार मटौध थाना क्षेत्र के अछरौड़ गांव निवासी चाची उम्र 45 पत्नी मुन्नी निषाद पत्नी चुनबाद नदी किनारे सब्जी की बारी लगाए थी। इसी से वह अपने परिवार का जीवन यापन करती थी। पति की करीब दस वर्ष पहले बीमारी से मौत हो गई थी।दो दिन पहले मुन्नी ने भैस को चरने के लिए छोड़ दिया था। तभी उसकी भैस खो गई। शाम तक जब भैस घर नही लौटी तब उसने खोजबीन की। लेकिन भैस का कही भी सुराग नहीं लगा। शनिवार को दोवारा वह कनवारा गांव की तरफ भैस खोजने गई। इधर भैस के न मिलने से वह बहुत परेशान थी। जिससे क्षुब्ध होकर कनवारा गांव में ही लगे बबूल के पेड़ पर दुपटटा से उसने फांसी लगाकर खुुदकुशी कर ली। शाम को वहां से गुजर रहे चरवाहे ने शव लटकता देखा। तब उन्होंने घटना की सूचना घर के अन्य लोगो को दी। भतीजे देवीदीन ने बताया कि भैस के न मिलने के कारण चाची ने क्षुब्ध होकर फांसी लगा ली है।