आगरा-पुलिस के हत्थे चढ़े धर्मांतरण गिरोह के चार सदस्य,भेजे गए जेल

SHARE:

धर्मांतरण गिरोह के चार और सदस्यों को पुलिस ने पकड़ा है। जो अलग-अलग कामों की जिम्मेदारी सम्भाले हुए थे।
आगरा पुलिस कमिश्नरेट ने धर्मांतरण गैंग में शामिल चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष सदर क्षेत्र की दो बहनों को मुक्त कराया गया था। धर्मांतरण गैंग से जुड़े 14 आरोपी गिरफ्तार हुए थे और एक दर्जन युवतियां इनके चंगुल से छुड़वाई गई थी। विवेचना के दौरान कनाडा में रह रहे भोपाल निवासी दाऊद के घर की कुर्की की गई थी। जांच के दाैरान पुलिस के सामने और आरोपियों के नाम प्रकाश में आए। साउथ ईस्ट दिल्ली निवासी नाैवीं पास तालमीज उर रहमान दिल्ली में जूते का काम करने की आड़ में दूसरे देशों के नेटवर्क के जरिए धर्मांतरण की फंडिंग और अन्य काम कर रहा था। वह दाऊद के सीधे संपर्क में था। दूसरा आरोपी 12वीं पास मौलाना हसन मोहम्मद महिलाओं के निकाहनामे तैयार करवाकर धर्मांतरण के बाद युवतियों का निकाह करवाता था। इनका साथी परवेज अख्तर दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए पास है और कंप्यूटर हार्डवेयर की दुकान चलाता है। परवेज इस्लाम धर्म की किताबें लिखता था और दूसरे धर्मों की कमियां निकालकर उन्हें किताबों में लिखकर युवाओं को मुस्लिम धर्म की ओर आकर्षित करता था। इनका साथी जतिन कपूर उर्फ जाशिम कपूर एमबीए पास है और वेबसाइट डिजाइनिंग का काम करता है। जतिन धर्म परिवर्तन कर चुका है। वह सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर है और युवाओं को ब्रेन वाश कर धर्म परिवर्तित कराने के लिए प्रेरित करता था। सभी को जेल भेजा गया है और आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई