बाँदा-गश खाकर गिरा अधेड़,इलाज के दौरान हुई मौत

SHARE:

अचानक गश खाकर अधेड़ गिर गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जहाँ घर वालों ने लू से मौत की बात कही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है।
गौरतलब हो कि शहर के महाराणा प्रताप चौक के पास बुधवार की सुबह एक 57 वर्षीय अधेड़ गश खाकर गिर गया। एंबुलेस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचे मौसेरे भाई सुमेश ने शव की शिनाख्त राकेश पुत्र रणविजय निवासी चटचटगन थाना देहात कोतवाली के रूप में की। बताया कि वह सतना में रह कर एक होटल में काम करता था। वह सतना जाने के बात कह कर घर से निकला था। मौसेरे भाई ने लू से मौत होने की आशंका जताई है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई