पेड़ पर युवक ने रस्सी से फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई।वहीं घरवालों ने वन दरोगा पर पिटाई का आरोप लगाया है।
जनपद महोबा के कबरई थाना क्षेत्र के उटिया गांव निवासी आसाराम 35 पुत्र अयोध्या प्रसाद शहर कोतवाली क्षेत्र के पलहरी गांव में किराए के मकान में रहता था। बुधवार की सुबह घर के नजदीक पेड़ पर रस्सी से उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद पड़ोसियों ने शव लटका देखा। तब घटना की जानकारी घर वालों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई रामकिशोर ने बताया कि आसाराम मजदूरी करता था। वह वन दरोगा के यहां से दूध लेता था। करीब 1 महीने का उसने दूध का रुपया वन दरोगा को नहीं दिया था। इस पर वन दरोगा उसे प्रताड़ित करने लगा था। वन दरोगा भाभी से कंडे पथवाथा था। यह देख आसाराम की पत्नी लक्ष्मी 6 दिन पहले अपने मायके चली गई थी। रामकिशोर का आरोप है कि वन दरोगा ने आसाराम को बुलाकर उसकी पिटाई की थी। इसी बात से परेशान होकर आसाराम ने फांसी लगा ली है। मौत के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।