बाँदा-अभियान चलाकर पैमाइश के मामलों का नायब तहसीलदार कराएं निपटारा-आसेरी

SHARE:

शनिवार को जनपद के सभी थानों में समाधान दिवस आयोजित हुआ। जहाँ पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ितों की समस्याएं सुनी। डीएम,एसपी ने गिरवा थाने में जनसुनवाई की।
आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी अमित आसेरी एवं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल थाना गिरवा पहुंचे। जहां बैठकर पीड़ितों की समस्याएं सुनी। थाना समाधान दिवस में गिरवा के एक फरियादी द्वारा उसके घर के रास्ते में विपक्षी द्वारा दरवाजा खोलने की शिकायत की गई। जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस एवं राजस्व निरीक्षक को मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। ग्राम बड़ोखर के एक फरियादी द्वारा उसकी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत की गई। जिस पर जिलाधिकारी अमित आसेरी ने कार्यवाही करते हुए राजस्व निरीक्षक को मौके पर जाकर कब्जा दिलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर उपस्थित नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर पैमाइश के प्रकरणों का निस्तारण किया जाए। उन्होंने भूमि विवाद के मामलों में मौके पर राजस्व एवं पुलिस की टीम को भेज कर प्रकरणों के निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने समाधान दिवस में लंबित प्रकरणों का भी समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को घर-घर जाकर करने के लिए भी लेखपालों को निर्देशित किया। एसपी पलाश बंसल निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस से सम्बंधित जितने भी मामले हैं। उनका समय से निस्तारण कराये। संपूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार सहित थानाध्यक्ष गिरवा सुरेश कुमार सैनी एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी का तथा नायब तहसीलदार एवं लेखपाल उपस्थित रहे। सहायक एसपी मेविस स्टॉक ने थाना कोतवाली देहात में पहुंचकर जनसुनवाई की। कई शिकायतों का सहायक एसपी ने मौके पर निस्तारण कराया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए उन्होंने टीमो को मौके लिए रवाना किया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई