बाँदा-बाल आपचारी के साथ मिलकर महिला ने दिया था चोरी की घटना को अंजाम

SHARE:

विगत दिनों कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बाल आपचारी सहित शातिर महिला को पकड़ा है। जिसके कब्जे से सोने,चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं।
सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के काशीराम कालोनी की रहने वाली सुनीता शुक्रवार को अपने मकान की कुंडी लगाकर पास की दुकान में सामान लेने चली गई थी। जब वह दुकान से वापस लौटी तो उसके कमरे से बैग व उसमें रखे आभूषण आदि चोरी हो गए। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में रविवार को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने वाली अभियुक्ता सना खान पत्नी अजय निवासी काशीराम कॉलोनी ब्लाक न0-13 थाना कोतवाली नगर को काशीराम कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही घटना में शामिल एक बाल अपचारी को भी नियमानुसार संरक्षण में लिया गया है। महिला के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण,कपड़े व बैग आदि बरामद हुए है। गिरफ्तार करने वाली टीम में विनोद सिंह चौकी प्रभारी काशीराम कॉलोनी,आकांक्षा पटेल चौकी प्रभारी संकट मोचन,महिला आरक्षी शाहिदा कौसर,आरक्षी विनय कुमार,अजय कुमार शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment