बिहार के मुख्यमंत्री को शपथ लेने से पहले जान से मारने की धमकी देने वाले को पुलिस में गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी शेखर यादव गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया है कि शपथ ग्रहण के दिन आरोपी ने फोन कर 24 घंटे के भीतर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी शेखर यादव बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र का निवासी है। सूचना मिलने के बाद से संग्रामपुर पुलिस लगातार सक्रिय थी। सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।