बाँदा-अनियंत्रित होकर बाइक खंती में गिरी,बीडीसी की मौत

SHARE:

अनियंत्रित होकर बाइक खंती में गिर गई। जिस पर क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
जानकारी के अनुसार फतेहपुर जिला के बुधौली गांव निवासी 28 वर्षीय अनुज पुत्र संतराम बीडीसी सदस्य था। वह शुक्रवार की भोर बाइक से जा रहा था। तभी पैलानी थाना क्षेत्र के नरी गांव के पास तेज रफ्तार बाइक आनियंत्रित होकर खंती में गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गम्भीर हालत में पुलिस ने एंबुलेस के माध्यम से उपचार के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत को गई। पुलिस ने बाइक के नबंर से जानकारी करने के बाद सूचना घरवालो को दी। मृतक के चाचा अनंत राम ने बताया कि रात 12 बजे तक वह घर में था। रात को परिजनो के सो जाने के बाद वह कितने समय घर से निकल आया यह जानकारी नही है। 12 मई को उसकी शादी होनी थी। शादी से पहले उसकी अर्थी उठ गई। मौत के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment