बाँदा-ई-रिक्शा की टक्कर से बालक की मौत

SHARE:

घर के बाहर खेल रहे मासूम को ई रिक्शा ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार गिरवा थाना क्षेत्र के मसूरी खेरवा गांव निवासी दिव्यांशु 4 पुत्र ओमप्रकाश एक माह से अपनी ननिहाल अतर्रा थाना क्षेत्र के नगनेधी गांव के बान बाबा का पुरवा में अपने नानी के घर में रह रहा था। मंगलवार की शाम वह घर के बाहर खेल रहा था। तभी तेज रफ्तार ई रिक्शा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल उपचार के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे ई रिक्शा चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पकड़ने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। दिव्यांशु के नाना जग प्रसाद ने बताया कि दिव्यांशु एक माह पहले अपनी मां सपना के साथ ननिहाल आया हुआ था। घर के वह बाहर खेल रहा था। तभी यद घटना हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment