बाँदा-403 आंगनबाडी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को वितरित किये गए नियुक्ति पत्र

SHARE:

चयनित 403 आंगनबाडी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को जनप्रतिनिधियों तथा डीएम जे रीभा के द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। साथ ही 31 आंगनबाडी केन्द्रों का शिलान्यास एवं 26 आंगनबाडी केन्द्रों का लोकार्पण किया गया।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत 69804 आंगनबाडी कार्यकत्रियों/मुख्य सहायिकाओं का स्मार्ट फोन का वितरण तथा 18440 आंगनबाडी कार्यकत्रियों/ सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण एवं 450 करोड़ की लागत से 3170 आंगनबाडी केन्द्रों/भवनों एवं 140 बालविकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस अवसर पर जनपद बाॅदा के 1705 आंगनबाडी केन्द्रों में से चयनित 403 आंगनबाडी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को जनप्रतिनिधियों तथा डीएम जे रीभा के द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। 31 आंगनबाडी केन्द्रों का शिलान्यास एवं 26 आंगनबाडी केन्द्रों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने आंगनबाडी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण करते हुए कहा कि पूरी निष्पक्षता एवं पारिदर्शिता के साथ आंगनबाडी कार्यकत्रियों की नियुक्ति की गयी है। यह नियुक्तियां मेरिट के आधार पर बिना किसी भेदभाव के पूर्ण पारिदर्शिता के साथ की गयी है। नवचयनित आंगनबाडी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के लिए सेवा का बडा अवसर मिल रहा है। जिससे वह आंगनबाडी केन्द्रों को स्वस्थ्य,सशक्त बनाने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि आंगनबाडी केन्द्रों के बच्चों को स्वस्थ्य एवं बेहतर बनाना है। प्रत्येक केन्द्र की निगरानी रखते हुए आंगनबाडी केन्द्रों में बेहतर व्यवस्थायें सुनिश्चित करना है। आंगनबाडी केन्द्र के बच्चों को पोषाहार वितरण के साथ शिक्षा की दिशा में आगे बढाने का महत्वपूर्ण दायित्व होगा। उन्होंने कहा कि आंगनबाडी केन्द्रों के बच्चों की नीव को मजबूत करना है। इस अवसर पर नव नियुक्ति आंगनबाडी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये, जिसमें श्रीमती साधना,श्रीमती अंजू, श्रीमती रामश्री, श्रीमती ऊषा देवी, श्रीमती सुनीता देवी, श्रीमती विनीता, श्रीमती आरती, श्रीमती चन्दा आदि को नियुक्ति पत्र वितरित किये।कार्यक्रम में जिलाधिकारी जे0 रीभा ने कहा कि आंगनबाडी केन्द्रों को बेहतर बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं तथा नई आंगनबाडी कार्यकत्रियों एवं सहायकिओं की नियुक्ति से और बेहतर रूप से कार्य संचालित होंगे। डीएम ने कहा कि सभी आंगनबाडी केन्द्रों पर ग्रोथ माॅनीटरिंग डिवाइस भेजी गयी हैं। जिससे गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की जांच की जा सकेगी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू,मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पाण्डेय व अन्य अधिकारी गण एवं नव नियुक्ति आंगनबाडी कार्यकत्रियां एवं सहायिकायें उपस्थित रहीं।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment