बाँदा-फांसी पर लटका मिला युवक का शव,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

SHARE:

युवक की मौत पर घरवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं घटना को लेकर गांव में प्रेम प्रसंग की भी चर्चा है।
बदौसा थाना क्षेत्र के हड़हा गांव निवासी 20 वर्षीय शिवबिलास उर्फ सोनू पुत्र अवधेश वर्मा शनिवार की रात चाचा बच्चा वर्मा के घर से खाना खाने के बाद अपने घर सोने चला गया। रविवार की सुबह देर तक जब वह कमरे से बाहर नही निकला तो चचेरा भाई लवकुश चार्जर लेने गया। तब उसने देखा तो दरवाजे अंदर से बंद थे। बाहर से कुंडी खटखटाई। लेकिन अंदर से कोई जवाब नही मिला। पीछे से खंडहर पड़े मकान की तरफ से झांक कर देखा,तब शव फंदे पर लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के चाचा बच्चा वर्मा ने बताया कि दस वर्ष पहले उसके पिता की मौत तथा विगत वर्ष उसकी मां शिवप्यारी की बीमारी से मौत हो गई है। वह दिल्ली में रह कर काम करता था। होली के त्यौहार पर गांव आया हुआ था। चाचा का कहना है कि उसका एक पैर जमीन पर रखा था और दूसरा पैर चारपाई में रखा था। ऐसे में फांसी लगाना मुश्किल है। चाचा का आरोप है कि उसकी हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाया गया है।थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्ट्रया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। उसके मोबाइल फोन की काल डिटेल खगाली जा रही है। बताया कि गांव वालों का कहना है कि उसने प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगाकर खुदकुशी की है। कहा कि हर एंगल पर जांच की जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment