तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने मर्डर के आरोपी को पकड़ा है। गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है, अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा बरामद हुआ है। सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम महोखर के रहने वाले एक विपिन नामक एक युवक का अवैध तमंचे से साथ एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसको थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा संज्ञान में लेते हुए अभियुक्त को विपिन पुत्र शत्रुघन निवासी महोखर थाना कोतवाली देहात को उसके घर के गिरफ्तार कर लिया है। कड़ाई से पूछताछ करते हुए पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके अर्धनिर्मित मकान से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है। थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि अभियुक्त ने वर्ष 2023 में अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने पिता शत्रुघन की हत्या की थी। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वर्तमान में वह जमानत पर बाहर आया हुआ है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कोतवाली देहात चन्द्र प्रकाश तिवारी,उप निरीक्षक दुर्विजय सिंह,आरक्षी नीरज यादव,रवि कुमार,सोनाली गौतम शामिल रहे।