बौद्धिक संपदा अधिकार से संबंधित विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसके साथ ही डीएम ने उद्यमियों की समस्याएं सुनते हुए उनके निराकरण कराए जाने के निर्देश दिए।
मंगलवार को डीएम जे०रीभा की अध्यक्षता में एमएसएमई वाराणसी के राजेश कुमार चौधरी सहायक निदेशक एवं वी०के०राणा, सहायक निदेशक एमएसएमई विकास कार्यालय वाराणसी एवं दुर्गेश बरनवाल,आईपीआर एटार्नी द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बरनवाल द्वारा बौद्यिक सम्पदा अधिकार से सम्बन्धित जानकारी विस्तृत रूप उद्यमियों एवं अधिकारियों से साझा की। साथ ही इस कार्यशाला के साथ उद्योग बन्धु की बैठक भी सम्पन्न की गई। जिसमें उद्यमियों की समस्याओं/को सुनते हुए अध्यक्ष द्वारा अधिकारियों को उन्हें जल्द निपटाने के निर्देश दिये। तथा अग्रणी जिला प्रबंधक को रोजगारपरक योजनाओं की शत-प्रतिशत पूर्ति कराये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया।