विदेश-ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर जोरदार हमला

SHARE:

अमेरिकी तथा इजरायल हमले से एक रिहायशी मकान पूरी तरह तबाह हो गया। पति-पत्नी सहित एक बच्चे के मरने की खबर है। वही ईरान की नजांत परमाणु संवर्धन सुविधा पर जोरदार हमला हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों को भी निशाना बनाया गया है।
ईरान के तटीय शहर रैम्सर में एक घर पर अमेरिकी और इस्राइली हमला हुआ। प्रांत के गवर्नर ने बताया कि इस रात के हमले में एक दंपत्ति और उनका बच्चा मार गया। हमले की वजह से स्थानीय लोग भयभीत हैं और सुरक्षा बल घटनास्थल पर मौजूद हैं। अभी तक हमले में और किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है।
नतांज परमाणु केंद्र पर किया गया जोरदार हमला
ईरान की नजांत परमाणु संवर्धन सुविधा पर आज सुबह अमेरिका और इस्राइल ने जोरदार हमला किया। ईरानी समाचार एजेंसी तसनिम ने बताया कि इस हमले में कोई रेडियोधर्मी रिसाव नहीं हुआ और आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा पर कोई खतरा नहीं है। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, हमले का मकसद नतांज केंद्र की संवर्धन गतिविधियों को निशाना बनाना था, लेकिन किसी प्रकार की मानव या पर्यावरणीय क्षति की खबर नहीं है।
रिहायशी इलाके में ड्रोन हमले के साथ सुरक्षा एजेंसियो को भी बनाया गया निशाना
इराक की राजधानी बगदाद के मंसूर इलाके में ड्रोन हमले की खबर है। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, हमले में एक ड्रोन इराकी खुफिया विभाग की बिल्डिंग को निशाना बना रहा था। यह बिल्डिंग अमेरिकी सलाहकारों के साथ काम करने वाली एक इराकी सुरक्षा एजेंसी का हिस्सा है। सूत्रों ने बताया कि एक और ड्रोन, जो ऑपरेशन की शूटिंग कर रहा था, निजी खेल क्लब में गिर गया। यह क्लब इराकी अमीर वर्ग और विदेशी कूटनीतिक अधिकारियों के बीच लोकप्रिय है। इराकी सुरक्षा एजेंसियों ने फिलहाल हमले की विस्तृत जानकारी और किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल युद्ध को लेकर लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment