आरोपी की तलाश में घर गई मुंबई पुलिस की चोर समझकर ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। सूचना पर स्थानीय पुलिस के पहुंचने पर कर्मियों को सुरक्षित थाने ले जाया गया।
मुंबई में पैसे के लेनदेन में हुई दर्ज हुई प्राथमिकी के बाद आरोपी का लोकेशन ट्रेस करके हुए महाराष्ट्र पुलिस बृहस्पतिवार की रात जौनपुर पहुंची। मामला जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के रीठी गांव का है। बिना वर्दी के महाराष्ट्र पुलिस के सिपाही रात में घर में घुसे तो लोगों ने चोर- चोर कहते हुए पिटाई शुरू कर दी। फोन पर मिली सूचना के बाद सिकरारा थाना प्रभारी यूपी सिंह मयफोर्स गांव पहुंचे और पुलिस कर्मियों को सुरक्षित थाने ले आए। इस दौरान सर्किल के सभी थानों की फोर्स मौजूद रही। अधिकारियो ने बताया कि आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस गई थी। चोर समझकर ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया था। सभी कर्मी सिविल ड्रेस में थे। इसलिए पहचान नहीं पाए हैं।