बाँदा-जहर खाकर किशोरी ने की आत्महत्या,मौत से परिवार में मचा कोहराम

SHARE:

घरेलू कामकाज को लेकर मां ने डांट दिया। तो नाराज होकर किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के छनेहरा लालपुर गांव निवासी गुड़िया 13 पुत्री मलखान ने बुधवार की शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। मजदूरी करने के बाद घर जब माँ घर लौटी,तो देखा कि गुड़िया उल्टियां कर रही थी। हालत खराब होने पर मां ने पड़ोसियों की मदद से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता मलखान ने बताया कि दोपहर में मां ममता ने गुड़िया को काम न करने को लेकर डांट दिया था। इसी से नाराज होकर गुड़िया ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment