बाँदा-शराब के ठेके में हुई चोरी का हुआ खुलासा,सेल्समैन ने साथियों के साथ मिलकर बनाया था प्लान

SHARE:

देसी शराब के ठेके में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस में सेल्समैन तथा उसके दो साथियों को पकड़ा है। जिनके कब्जे से चोरी की नजदीक के अलावा स्कैनर मशीन तथा तमंचे भी बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्ण कान्त त्रिपाठी के निकट पर्यवेक्षण में थाना कालिंजर पुलिस द्वारा देशी शराब के ठेके से हुई चोरी की घटना का सूचना के 08 घण्टे के भीतर सफल अनावरण करते हुए सेल्समेन सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी के शत प्रतिशत रुपए बरामद किया गया है। सीओ नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि थाना कालिंजर क्षेत्र के कटरा स्थित देसी शराब की दुकान में विगत 17 मार्च की रात खिड़की तथा दरवाजा तोड़कर ठेके के अंदर घुस गए। जहां रखी 3 लाख 58 से अधिक की नगदी,स्कैनर,मशीन चोरी कर ले गए। सुबह सेल्समैन पजब पहुंचा तो उसने मालिक को चोरी होने की सूचना दी। सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची। जहां पुलिस ने घटना का जायजा लिया। अनुज्ञापी साजिद पुत्र सुबराती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस चोरो की तलाश कर रही थी।अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी पलाश बंसल ने प्रभारी निरीक्षक सुखराम सिंह के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में घटना में शामिल अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार को दुर्गा माता मंदिर के पास कटरा कालिंजर से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे में चोरी के शत प्रतिशत 03 लाख 58 हजार 600 रुपए,बिक्री के स्कैनर मशीन व अवैध तमंचा बरामद हुआ है। सीओ नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि मुख्य अभियुक्त आशीष उर्फ पप्पू उसी दुकान का सेल्समैन है। सेल्समैन आशीष कुमार उर्फ पप्पू पुत्र दादूराम निवासी बसराही थाना कालिंजर ने अपने अन्य साथी संतोष उर्फ संतु पुत्र शम्भू निवासी तरहटी थाना कालिंजर,अरविन्द उर्फ आनन्द पुत्र शंकरलाल निवासी तरहटी थाना कालिंजर के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार करने वाली टीम कालिंजर प्रभारी निरीक्षक सुखराम सिंह,उप निरीक्षक रणजीत बहादुर,सतीश चन्द्र गौतम,रामरक्षा सिंह,आरक्षी जितेन्द्र सिंह,सुशील तिवारी शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई