जनपद में गिरोह बनाकर वाहन चोरी करने वाले शातिर वांटेड गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कमासिन पुलिस द्वारा गिरोह बनाकर वाहनों की चोरी करने वाले गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त (गैंग सदस्य) को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि अभियुक्त शैलेश उर्फ सूरज पुत्र विष्णुदत्त निवासी अमलोखर थाना कमासिन एक संगठित वाहन चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है। जो अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। जिसके सम्बन्ध में एसपी पलाश बंसल के डायरेक्शन पर थाना कमासिन में गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह वांछित चल रहा था। गुरुवार को कमासिन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को उसके घर थाना कमासिन क्षेत्र के अमलोखर से गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध जनपद के थानों के अलावा चित्रकूट जनपद में आधा दर्जन संगीन मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक अनिल कुमार साहू,आरक्षी अंकित यादव शामिल रहे।