न्यायालय पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए कैदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार करने के बाद उसे दोबारा जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वाछिंत अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अतर्रा पुलिस द्वारा न्यायालय से पेशी के दौरान फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ प्रवीण कुमार ने बताया चुन्नु उर्फ पंकज पुत्र रामनाथ निवासी गाँधी नगर कस्बा अतर्रा को चोरी के मामले में जेल भेजा गया था। विगत 16 मार्च को पुलिस अभिरक्षा में उसे न्यायालय पेशी में लाया गया था। तभी वह बाथरूम जाने का बहाना बनाकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने मुकदमा दर्ज कराने के बाद अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर अलग-अलग टीमें लगाई। बुधवार को अतर्रा पुलिस द्वारा अभियुक्त चुन्नू को कड़ियानाका बीरजा पुरवा थाना फतेहगंज से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौबे,उप निरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह,आरक्षी रोहित कुमार,रविन्द्र श्रीवास,आदर्श तिवारी,अजय प्रजापति,आकाश कुमार,राहुल साहू,श्रवण कुमार शामिल रहे।