विदेश-हमले में ईरान के सुरक्षा प्रमुख के मारे जाने की खबर,इजरायल ने किया बड़ा दावा

SHARE:

ईरान में हुए हमले को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इजरायल ने ईरान के सुरक्षा प्रमुख के मारे जाने का बड़ा दावा किया है।
इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने पुष्टि की है कि बीती रात ईरान में हुए हवाई हमले में अली लारीजानी की मौत हो गई है। इस्राइली सेना ने ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी को निशाना बनाकर यह हमला किया था। लारीजानी ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के बहुत करीबी माने जाते थे। खामेनेई की मौत के बाद से वह ईरान के शासन में एक बहुत बड़ा चेहरा थे।बासिज फोर्स कमांडर की भी मौत की खबर
इस बीच इस्राइली सेना (आईडीएफ) ने बासिज फोर्स के कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी के मारे जाने की पुष्टि की है। सेना ने बताया कि सुलेमानी को एक टेंट कैंप में निशाना बनाया गया। बासिज फोर्स ने यह कैंप तब बनाया था जब इस्राइल ने उनके पुराने मुख्यालयों को तबाह कर दिया था। इस हमले में सुलेमानी के साथ बासिज फोर्स के डिप्टी कमांडर और कई अन्य बड़े अधिकारी भी मारे गए हैं। बासिज फोर्स को ईरान में विरोध प्रदर्शनों को बेरहमी से कुचलने के लिए जाना जाता है। उन पर कई ईरानी नागरिकों की हत्या का आरोप भी है।
इस्राइल ने केवल ईरानी नेताओं को ही नहीं, बल्कि फिलिस्तीनी आतंकी गुटों के नेताओं को भी निशाना बनाया है। सेना ने बताया कि उन्होंने फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के बड़े नेता अकरम अल-अजौरी पर भी हमला किया। यह हमला बुधवार को हुआ था। सेना का मानना है कि अकरम अल-अजौरी इस हमले में मारा गया है, लेकिन इसकी पूरी तरह पुष्टि होना अभी बाकी है। वहीं इस्राइली सेना के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इयाल जमीर ने इस कार्रवाई को एक बड़ी कामयाबी बताया है। उन्होंने कहा कि रात भर चले इन हमलों में कई बड़े लक्ष्यों को खत्म किया गया है। इससे सेना के मिशन को बड़ी मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि तेहरान के एक सुरक्षित घर में छिपे हुए उन आतंकियों को भी निशाना बनाया गया, जो गाजा और वेस्ट बैंक में आतंकी गतिविधियों में शामिल थे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment