पश्चिम बंगाल-भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची,सीएम के खिलाफ शुभेंदु ठोकेंगे ताल

SHARE:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने एक सैकड़ा से अधिक उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। मुख्यमंत्री के खिलाफ एकबार फिर शुभेंदु अधिकारी चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने 144 उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए कई अहम सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान किया है। इस सूची में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी को भवानीपुर सीट और नंदीग्राम दोनों से टिकट दिया गया है। बता दें, पिछली बार शुभेंदु को नंदीग्राम से टिकट मिला था। इसके बाद ममता ने नंदीग्राम से शुभेंदु के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान किया था। साथ ही ममता भवानीपुर से भी चुनावी मैदान में थी। नंदीग्राम में दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। ममता नंदीग्राम से हार गई थींं। हालांकि भवानीपुर से वो जीत गईं थीं। इस बार भाजपा ने बड़ा दांव खेलते हुए शुभेंदु को भावनीपुर और नंदीग्राम दोनों से प्रत्याशी बनाया है। क्रिकेटर अशोक डिंडा को भाजपा ने फिर से मोयना विधानसभा सीट से मौका दिया है। इससे पहले भी डिंडा को भाजपा ने मोयना विधासभा से ही टिकट दिया था और उन्होंने 1260 वोटों से जीत दर्ज की थी। पहली सूची जारी होने के बाद एकबार फिर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई