पैसों के अभाव में कोई भी गरीब इलाज से वंचित न रहे। इसको लेकर ईएनटी विशेषज्ञ के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम मरीजो का निशुल्क उपचार किया गया। साथ ही उन्हें दवाएं वितरित की गई।
शहर में जब से कैलाश हॉस्पिटल एन्ड ई एन टी सेंटर की स्थापना हुई है। तब से हॉस्पिटल के डायरेक्टर नाक कान गला एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डा भूपेंद्र सिंह लगातार गरीब मरीजों के प्रति अपनी समर्पण भावना के चलते मरीजों को उपचार में राहत देते आ रहे हैं। उनके द्वारा लगातार निशुल्क कैम्प भी लगाए जा रहे हैं ताकि कोई गरीब मरीज पैसे के अभाव में इलाज से वंचित न रहे। इसी कड़ी में रविवार को कैलाश हॉस्पिटल एन्ड ई एन टी सेंटर की तरफ से तिंदवारी के बब्रु रॉड स्थित रमा जीनियस पैलेस में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें नाक कान गला एवं कैंसर रोग विशेषग्य डाक्टर भूपेंद्र के साथ जनरल फिजिशियन एन्ड क्रिटीकल केयर डाक्टर पंकज सिंह, स्त्री रोग विशेषग्य डाक्टर के सुषमा, दन्त रोग विशेषग्य डाक्टर एस के सोनी सहित कई अन्य डॉक्टरों ने अपनी अपनी सेवाएं दी इस शिविर में निशुल्क परामर्श के साथ साथ निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। तिंदवारी के अलावा आस पास के मरीजों ने इस कैम्प में पहुंच के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया साथ ही इस आयोजन के लिए डाक्टर भूपेंद्र सिंह व उनकी टीम की सराहना की।